बरेली: किला क्षेत्र के उपभोक्ता लो-वोल्टेज से परेशान
बरेली, अमृत विचार। कटौती के साथ-साथ उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वोल्टेज का संकट इतना ज्यादा है कि दिन हो या रात किसी भी समय बिजली के उपकरण चलाने में दिक्कत होती है। बिजली रहने के बाद भी इन उपकरणों का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। …
बरेली, अमृत विचार। कटौती के साथ-साथ उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वोल्टेज का संकट इतना ज्यादा है कि दिन हो या रात किसी भी समय बिजली के उपकरण चलाने में दिक्कत होती है। बिजली रहने के बाद भी इन उपकरणों का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। हर घंटे पर फेस कट हो जाने से दिक्कते और भी बढ़ जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
जिला मुख्यालय पर लो वोल्टेज ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। किला उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों इलाकों में उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका असर व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार वोल्टेज इतना कम रहता है कि स्टेबलाइजर भी अपना योगदान नहीं दे पा रहा है। इसके कारण न तो घरों में लगे इनवर्टर चार्ज हो रहे और न ही विद्युत उपकरणों का लाभ मिल पा रहा है। लोगों ने कई बार क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
