मोहन भागवत ने धर्म परिवर्तन करने वालों से की घर वापसी की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में आयोजित“ हिंदू एकता महाकुंभ” को सम्बोधित करते हुए हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म अपनाने वालों से घर वापसी की अपील की। यहां बेड़ी पुलिया के पास आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य …

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में आयोजित“ हिंदू एकता महाकुंभ” को सम्बोधित करते हुए हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म अपनाने वालों से घर वापसी की अपील की।

यहां बेड़ी पुलिया के पास आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सर संघचालक मोहन भागवत ने हिंदुओं से एक होने का आह्वान करते हुए कहा “भय के बल पर किसी को ज्यादा दिन तक बांधा नहीं जा सकता है और अहंकार से एकता टूटती है, हम लोगों को जोड़ने के लिए काम करेंगे।

महाकुंभ में शामिल हो रहे लोगों को उन्होंने इसका संकल्प भी दिलाया। उपस्थित जनसमूह ने संघ प्रमुख के साथ संकल्प लिया , हिंदू संस्कृति के धर्मयोद्धा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की संकल्प स्थली पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर को साक्षी मानकर हम यह संकल्प लेते हैं कि पवित्र हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए आजीवन कार्य करेंगे। ”

सुहेलदेव के सपने को मोदी कर रहे हैं साकार: स्वतंत्र देव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि एक पार्टी के मुखिया भारत के टुकड़े करने वाले जिन्ना की बात करते हैं जबकि उनकी पार्टी हिन्दू संस्कृति के रक्षक राजा सुहेलदेव को आदर्श मानते हुये देश का एक सूत्र में बांधने में लगी है।

यह भी पढ़ें:-यूपी विधानसभा चुनाव: काशी में ब्राह्मण भरेंगे हुंकार, चाबी होगी उनकी चाहे जो बने सरकार

 

संबंधित समाचार