कोरोना संक्रमण के कारण वाटफोर्ड और बर्नली का मैच रद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद वाटफोर्ड का बर्नली के खिलाफ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच शुरूआत से तीन घंटे से भी कम समय पहले रद्द कर दिया गया। पिछले चार दिन में लीग का तीसरा मैच रद्द हुआ है। प्रीमियर लीग ने बुधवार को कहा ,” वाटफोर्ड टीम में कोरोना संक्रमण का मामला …

लंदन। कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद वाटफोर्ड का बर्नली के खिलाफ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच शुरूआत से तीन घंटे से भी कम समय पहले रद्द कर दिया गया। पिछले चार दिन में लीग का तीसरा मैच रद्द हुआ है। प्रीमियर लीग ने बुधवार को कहा ,”

वाटफोर्ड टीम में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर यह फैसला लिया गया। क्लब के पास उतारने के लिये पूरी टीम ही नहीं थी।” उधर प्रीमियर लीग ने टोटेनहम के खिलाफ गुरूवार का मैच स्थगित करने की लीसेस्टर की अपील ठुकरा दी। लीसेस्टर के नौ खिलाड़ी कोरोना संबंधी मसलों और चोटों के कारण बाहर है।

इसे भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

संबंधित समाचार