बरेली: सड़क किनारे सवारी उतारने पर होमगार्डों ने ऑटो चालक को जमकर पीटा
बरेली, अमृत विचार। चौपला पर कुछ होमगार्डों ने एक ऑटो चालक को जमकर पीटा है। जिसके बाद ऑटो यूनियन के तमाम लोग वहां पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन के लोगों का कहना है की ऑटो चालक अनिल के पास सिटी परमिट है। गुरुवार सुबह वह सवारियां लेकर चौपला की तरफ आया था …
बरेली, अमृत विचार। चौपला पर कुछ होमगार्डों ने एक ऑटो चालक को जमकर पीटा है। जिसके बाद ऑटो यूनियन के तमाम लोग वहां पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन के लोगों का कहना है की ऑटो चालक अनिल के पास सिटी परमिट है। गुरुवार सुबह वह सवारियां लेकर चौपला की तरफ आया था सड़क के किनारे खड़े होकर वह सवारियां उतार रहा था इसी बीच ड्यूटी पर तैनात कुछ होमगार्ड उसके पास आए और उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी जमकर उसकी पिटाई की। जिसके बाद ऑटो चालक ने यूनियन के कुछ लोगों को फोन किया और वहां पर तमाम लोग जमा हो गए। इस समय यूनियन के लोग चौपला पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: जानलेवा हमले में 5 आरोपी बरी, झूठी गवाही में भगवत सरन फंसे
