मुरादाबाद : एमडीए के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पीएम आवास योजना में घोटाले का लगाया आरोप
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं गुरुवार को आंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को सपा महानगर अध्यक्ष शान अली शानू के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क से मंडल कार्यालय तक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं गुरुवार को आंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को सपा महानगर अध्यक्ष शान अली शानू के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क से मंडल कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने एमडीए के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एमडीए की ओर से गरीब लोगों के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री आवासों की घोषणा की गई थी। कुछ को मकान की सांकेतिक चाबी भी कार्यक्रम में दी गई। लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ।
1744 आवासों में से अभी 1008 आवासों का निर्माण हो पाया और केवल पांच लोगों को ही आवास मिल पाए हैं। जिससे साफ जाहिर है कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने पीएम आवास योजना में घोटाला किया है। सपाइयों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उनसे मामले की जांच कराने की मांग भी की।
धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विशाल सिंह, सौरभ कपूर, अमित प्रजापति, रिशी वासन, सुनीता, जिगरी मलिक, फारुक हुसैन, वसीम कुरैशी, अजहरउद्दीन, नेम सिंह बहेलिया, तुंगीश यादव, रईस अहमद, विशाल ठाकुर, विनय चरन,विवेक चौधरी, नाजिर खान, महेंद्र सिंह, हारुन पाशा, मोहम्मद सादिक, अशोक सैनी व लुकमान खान मौजूद रहे।
