राकेश टिकैत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो स्वागत है: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। जिले में सुजानगंज के दहेव में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश ने बुधवार देर रात कहा “ राकेश टिकैत किसी राजनीतिक दल की तरह काम नहीं करते। वह …

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। जिले में सुजानगंज के दहेव में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश ने बुधवार देर रात कहा “ राकेश टिकैत किसी राजनीतिक दल की तरह काम नहीं करते।

वह हमेशा किसानों की बात करते हैं, उनके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते, अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

भाजपा किसी वादे पर खरी नहीं उतरी है और अगर एक लाइन में कहा जाये तो भाजपा जुमलों की सरकार है। चुनाव में मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह धार्मिक चश्मा पहन लेती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ठोको राज चलाना चाहती है, खुलेआम एनकाउंटर किए जाते हैं, उदाहरण के तौर पर जौनपुर और गोरखपुर की घटना को लिया जा सकता है।

पढ़ें: लखनऊ: जमीन दिलाने के नाम पर हुई 2.84 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा, किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

‘टेनी’ मामले पर विधानसभा के बाहर सपा और कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन और सदन के बाहर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ ‘टेनी’ को मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। विधानसभा में टेनी मामले पर विपक्ष के हंगामे के कारण विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सदन की बैठक आधा घंटे के लिये स्थगित करनी पड़ी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार