मुरादाबाद : ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक व कैशियर पर खाते से पैसे निकालने का लगाया आरोप, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर के बीजना गांव के ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक और कैशियर पर खाते से रकम निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि उनका खाते का वैलेंस जीरो हो गया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज हुए लोगों ने गुरुवार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर के बीजना गांव के ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक और कैशियर पर खाते से रकम निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि उनका खाते का वैलेंस जीरो हो गया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज हुए लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

बीजना गांव के राहुल, चमन, सूरज, प्रदीप ने बताया कि उनका खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की ताजपुर माफी शाखा में है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव के अधिकांश लोगों के खाते इसी शाखा में हैं। पीड़ितों ने अन्य ग्रामीणों और महिलाओं के साथ गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

उनका कहना है कि हमारे खातों का वैलेंस जीरो कर दिया गया है। सभी खातों में करीब 25 लाख रुपये से अधिक थे। उन्होंने शाखा प्रबंधक और कैशियर पर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार