बड़ी खबर: रायबरेली में स्कूली वैन और कार में आमने सामने हुई टक्कर, आठ बच्चों समेत दस घायल
रायबरेली। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन की तेज रफ्तार कार से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में आठ बच्चे, स्विफ्ट डिजायर कार का चालक और वैन चालक घायल हो गए। कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदाटीकुर में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की है। चार बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगर के …
रायबरेली। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन की तेज रफ्तार कार से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में आठ बच्चे, स्विफ्ट डिजायर कार का चालक और वैन चालक घायल हो गए। कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदाटीकुर में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की है। चार बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगर के गांधी चौराहे के निकट ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल स्थित है। इसी विद्यालय के बच्चों को लेकर एक प्राइवेट वैन स्कूल आ रही थी।
जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदाटीकर में अनुचर के पद पर कार्यरत शितलेश कुमार कार से स्कूल जा रहा था। बहाई गांव के सामने बच्चों से भरी वैन व कार में टक्कर हो गई जिसके चलते चतुर्थ श्रेणी कर्मी शितलेश निवासी दीपेमऊ व वैन में सवार आयुष व आर्या पुत्रगण मुनेश कुमार निवासी ग्राम ददरी मजरे दतौली, आयुष यादव पुत्र रामप्रताप निवासी पूरेबोड़ेलाल मजरे सोंडासी, अंश यादव पुत्र मनोज निवासी नरपतखेड़ा मजरे इंदेमऊ, दीपूपाल पुत्र हरिशंकर, साक्षी पुत्री हरिशंकर निवासी पूरे झाऊलाल मजरे बहाई, आरूष यादव पुत्र राजकुमार निवासी फकरूद्दीनपुर मजरे चांदाटीकर, शौर्य पुत्र संजय साहू निवासी रजौली और वैन चालक मुनेश कुमार निवासी ग्राम ददरी मजरे दतौली घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायल को उपचार के लिए लालगंज अस्पताल लाया गया जहां वैन चालक मुनेश उसके पुत्र आयुष, पुत्री आर्या समेत, दीपू आदि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। बाद में उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने भी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: बजरंग दल से पीड़ित व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
