मुरादाबाद : पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, मुरादाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन की प्रदेश सचिव शशिबाला ने बताया कि प्रदेश सरकार आखिरी विधानसभा सत्र आयोजित कर अनुपूरक बजट पेश कर रही है ऐसे में …
अमृत विचार, मुरादाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन की प्रदेश सचिव शशिबाला ने बताया कि प्रदेश सरकार आखिरी विधानसभा सत्र आयोजित कर अनुपूरक बजट पेश कर रही है ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में काफी रोष व्याप्त है कि सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जबरन रिटायर कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन तत्काल जारी हो, जून 2018 का समझौता लागू हो, प्रोत्साहन भत्ता नहीं मानदेय में नियमित बढ़ोतरी की जाए।
खाली पदों पर नई भर्ती प्रमोशन समायोजन स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द लागू हो, प्राथमिक स्कूलों के साथ संबंध करते समय अतिरिक्त वेतन भत्ते दिए जाएं। इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों की भांति 15 दिन का शीतकालीन वह 45 दिन का रेशम कालीन अवकाश दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीएम शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सुनीता अहलूवालिया, संतोष बाला, सुषमा रानी, लाजवती, सुनीता, सविता, आशु सिंह, प्रीति, मनीषा, गीता, बबीता समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रही।
