अयोध्या: 10 हजार महिलाओं के दुरदुरिया पूजन से भरतकुंड महोत्सव का हुआ आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 23वें भरतकुंड महोत्सव का गुरुवार को दुरदुरिया पूजन के आगाज हो गया। क्षेत्र की लगभग 10 हजार सुहागिन महिलाओं ने 14-14 की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया, जो कि सुबह से अनवरत दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने योगिराज महात्मा भरत के चित्र पर दीप …

अयोध्या। 23वें भरतकुंड महोत्सव का गुरुवार को दुरदुरिया पूजन के आगाज हो गया। क्षेत्र की लगभग 10 हजार सुहागिन महिलाओं ने 14-14 की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया, जो कि सुबह से अनवरत दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने योगिराज महात्मा भरत के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक घरों में मां-बाप का घर छोड़ कर आने वाली बहुओं को भी अपने ससुराल में बेटियों की तरह ही प्यार दिया जाए। धार्मिक दृष्टि से महिलाओं में अति महत्वपूर्ण अवसान मइया के कार्यक्रम से हमें अपने घर में हर महिलाओं की इज्जत की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रेम, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति योगिराज महात्मा भरत के आचरणों को आत्मसात करने की जरूरत है।

पढ़ें- कप्तान आशालता बोलीं- महिला एशियाई कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बनाए रखना महत्वपूर्ण

विशिष्ट अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू और ज्योतिषाचार्य स्वामी रामानंद ने भी आयोजन समिति के लोगों के इस विशाल कार्यक्रम करने के लिये जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत परमात्मा दास और संचालन बृजेंद्र दुबे ने किया। इसके बाद संस्कृति विभाग की ओर से अवधी लोक संगीत गायिका प्रतिमा और प्रकृति यादव एंड टीम के कलाकारों ने लोक संगीत और भजनों से समां बांधा।

कार्यक्रम में भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, सतीश पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र, आचार्य राधेश्याम शुक्ल, अश्विनी तिवारी, अंबरीश चंद्र पांडेय, योगेश तिवारी, सूर्यकांत पांडेय, अरविंद दास, सत्य प्रकाश दूबे, राम जनम निषाद समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस अवसर दुरदुरिया पूजन में प्रभारी अरुण द्विवेदी, निशा गुप्ता, मीरा मिश्रा, मंजू निषाद, पूजा श्रीवास्तव, काजल पाठक आदि की अगुवाई में हजारों महिलाओं की उपस्थिति रही।

संबंधित समाचार