सीतापुर: केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग एवं प्रश्न पूछने के दौरान उनके द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता के विरोध को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के …

सीतापुर। कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग एवं प्रश्न पूछने के दौरान उनके द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता के विरोध को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और जबकि एसआईटी की रिपोर्ट यह आई है कि यह हत्याकांड पूर्व नियोजित था। ऐसे में निरंकुश सरकार आज अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। सरकार नैतिक मूल्यों तथा जन सरोकारों के प्रति संवेदनहीन एवं अलोकतांत्रिक है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनता की आवाज को उठाती रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया गया जागरूक

इस मुद्दे को भी कांग्रेस सड़क से सदन तक उठाएगी। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष आमोद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, शिशिर बाजपेई, जमील अहमद , धीरेश कश्यप, सुभाष राजवंशी, आशुतोष बाजपेई, सूरज चौधरी, संजीत गुप्ता, सूरज राजवंशी, तारिक फारुकी, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अमरकांत, वीरेंद्र मिश्र नयन, राजेंद्र कुमार, कल्लन खान, रामफल चौधरी, उपदेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार