पाकिस्तान में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में चार लोगों को मौत की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कॉलेज की, 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के दोषियों को एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस साल जनवरी में नासिर अहमद, मोहम्मद वसीम, उमर हयात और फाकिर हुसैन भावलपुर जिले में स्थित एक गांव के एक …

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कॉलेज की, 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के दोषियों को एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस साल जनवरी में नासिर अहमद, मोहम्मद वसीम, उमर हयात और फाकिर हुसैन भावलपुर जिले में स्थित एक गांव के एक मकान में घुसे, लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और नकद तथा सोने के ज़ेवरात लेकर फरार हो गए।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, लूटपाट के बाद संदिग्ध लड़की को एक कमरे में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालांकि पीड़िता के माता-पिता उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राना अब्दुल हकीम ने बुधवार को यह फैसला सुनाया है। कुछ महीने पहले, मुल्तान के शुजाबाद इलाके में चार हथियार बंद लुटेरों ने एक नव विवाहिता के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता