हल्द्वानी: दिल्ली के स्कूलों की तरह चमकाएंगे उत्तराखंड के स्कूल – सिसोदिया
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में वह लोगों से मुखातिब हुए। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल हालत पर चिंता जाहिर की। सिसोदिया ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में आएगी तो हर सरकारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में वह लोगों से मुखातिब हुए। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल हालत पर चिंता जाहिर की।
सिसोदिया ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में आएगी तो हर सरकारी स्कूल की स्थिति दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह होगी। गुरुवार को रामलीला मैदान में सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य के गठन को 21 साल हो गए हैं लेकिन दोनों पार्टियों की सरकारों ने शिक्षा की हालत सुधारने पर ध्यान नहीं दिया।
सिसोदिया ने कहा इस बार देवभूमि का एक-एक वोट स्कूलों की हालत सुधारने के लिए आप को मिलेगा। इस मौके पर राज्य प्रभारी व विधायक दिनेश मोहनिया, विधानसभा प्रभारी समित टिक्कू, संतोष कबड्वाल, पूर्व मंत्री सुरेश आर्य मौजूद रहे।
