रामपुर : डैम में कूदने जा रही महिला को लोगों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। गुरुवार देर शाम हाइवे स्थित भाखड़ा डैम पर अचानक हंगामा खड़ा हो गया। कुछ ही समय में भारी भीड़ भी जमा हो गई। एक महिला डैम के पानी में छलांग लगाने जा रही थी कि कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला खुद को बचाने वाले लोगों …

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। गुरुवार देर शाम हाइवे स्थित भाखड़ा डैम पर अचानक हंगामा खड़ा हो गया। कुछ ही समय में भारी भीड़ भी जमा हो गई।

एक महिला डैम के पानी में छलांग लगाने जा रही थी कि कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला खुद को बचाने वाले लोगों को अपशब्द कहने लगी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में वहां पुलिस भी पहुंच गई।

उसे कोतवाली ले आई। पुलिस द्वारा पूछने पर करीब 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका नाम रूबी तथा उसके पति का नाम ताहिर है, जोकि कारपेंटर का काम करता है। वह नगर के ही वार्ड टांडा हुरमतनगर की रहने वाली है। पति से झगड़ा होने के बाद वह डैम में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी।

इस पर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने उसे काफी देर समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने बताया कि महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया है, उसके पति व परिजनों को महिला का पूरा ख्याल रखने की हिदायत दी गई है।

संबंधित समाचार