हल्द्वानी: 1213 दुकानों से वसूलना था 1.45 करोड़ किराया, नगर निगम जुटा पाया सिर्फ 89 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम अपनी दुकानों से किराया भी वसूल कर पाने में सक्षम नहीं है। शहर की 1213 दुकानों से नगर निगम को 1.45 करोड़ किराया वसूलना था, लेकिन निगम साल बीतने से पहले मात्र 89 लाख रुपये ही वसूल पाया है। दुकान का किराया दे पाने में देरी कर रहे दुकानदारों पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम अपनी दुकानों से किराया भी वसूल कर पाने में सक्षम नहीं है। शहर की 1213 दुकानों से नगर निगम को 1.45 करोड़ किराया वसूलना था, लेकिन निगम साल बीतने से पहले मात्र 89 लाख रुपये ही वसूल पाया है।

दुकान का किराया दे पाने में देरी कर रहे दुकानदारों पर सख्ती करते हुए निगम के अधिकारी अब नोटिस जारी करने की तैयारी में लगे हैं। निगम फिलहाल 61 फीसदी ही किराया वसूल सका है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि दुकानदारों को किराया जमा करने को कहा गया है। जो दुकानदार किराया समय पर जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार की जा रही है।

संबंधित समाचार