कानपुर: मांगों को लेकर आशा बहुओं का पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू
घाटमपुर/कानपुर। पतारा सीएचसी में गुरुवार दोपहर आशा बहुओं ने अपनी तेरह सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की हैं। आशा बहुओं ने पांच दिनों तक सभी कार्यो का बहिष्कार किया हैं। जिससे चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कई टीकाकरण अभियान भी स्थगित हो गए। आशा बहुओं की पतारा ब्लॉक अध्यक्ष पूनम …
घाटमपुर/कानपुर। पतारा सीएचसी में गुरुवार दोपहर आशा बहुओं ने अपनी तेरह सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की हैं। आशा बहुओं ने पांच दिनों तक सभी कार्यो का बहिष्कार किया हैं। जिससे चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कई टीकाकरण अभियान भी स्थगित हो गए।
आशा बहुओं की पतारा ब्लॉक अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि हम सभी लोगों ने वेतन बढ़ाने समेत तेरह सूत्री मांगो के चलते पांच दिवसीय धरने के साथ कार्य बहिष्कार किया हैं। बताया कि सभी को बीते जुलाई से कोविड का भुगतान नही मिला हैं। जो कोरोना के दौरान प्रतिमाह एक हजार मिलता था। बताया कि संगनी व आशाओ को रविवार के दिन भी छुट्टी नही मिलती हैं।
रविवार को अधिकांश टीकाकरण अभियान चलते हैं। जिसके चलते उन्हें डियूटी करनी पड़ती हैं। और छुट्टी नहीं मिलती। बताया कि जिस आशा की मौत डियूटी के दौरान हो तो उसके परिवार के सदस्य को नोकरी में वरीयता मिलनी चाहिए। आशाओ को हेल्पलाइन नम्बर मिलना चाहिए। आदि मांगे बताई।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
पतारा चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने बताया कि आशाओ के कार्य बहिष्कार करने से कोविड-19 टीकाकरण प्रभावित हुआ हैं। जब तक कोविड का पैसा आया हैं। तब तक का भुगतान किया जा चुका हैं। यदि समझाने से काम पर नही लौटी तो वेतन रोका जाएगा।
