बरेली: पुलिस के सामने दवा कारोबारी को पीटा, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। मढ़ीनाथ चौकी से चंद कदम की दूरी पर दबंगों ने दवा कारोबारी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान मौके पर यूपी 112 के सिपाही भी मौजूद रहे। आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकिन पुलिस से शिकायत करने के लिए कोई भी थाने नहीं पहुंचा। अब पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से …
बरेली, अमृत विचार। मढ़ीनाथ चौकी से चंद कदम की दूरी पर दबंगों ने दवा कारोबारी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान मौके पर यूपी 112 के सिपाही भी मौजूद रहे। आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकिन पुलिस से शिकायत करने के लिए कोई भी थाने नहीं पहुंचा। अब पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से मौके पर मौजूद लोगों की पहचान कर रही है।
बुधवार की रात मढ़ीनाथ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने एक दवा कारोबारी को पकड़ लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इससे वहां पर हंगामा मचा रहा। मारपीट की सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंच गई। यूपी 112 के पुलिसकर्मियों के सामने भी दबंग पीड़ित कारोबारी को पीटते रहे। इससे मौके पर हंगामा मचा रहा। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद भी यूपी 112 ने कुछ नहीं किया। आरोपी मारपीट करने के बाद वहां से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में कोई भी गुरुवार की शाम तक शिकायत करने नहीं आया है। वहीं पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
