ओसाका में एक इमारत में लगी आग, 27 लोगों को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के ओसाका शहर में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओसाका शहर के दमकल विभाग के अधिकारी अकीरा किशिमोटो ने बताया कि बाजार में आठ मंजिला इमारत की चौथी या पांचवी मंजिल पर आग लग …

टोक्यो। जापान के ओसाका शहर में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओसाका शहर के दमकल विभाग के अधिकारी अकीरा किशिमोटो ने बताया कि बाजार में आठ मंजिला इमारत की चौथी या पांचवी मंजिल पर आग लग गई।

घटना में 28 लोगों के हताहत होने की आशंका है, जिनमें से 27 लोगों को दिल को दौरा पड़ा है और अभी तक 23 लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जापान के प्रसारक एनएचके ने बताया कि इमारत में एक क्लिनिक, एक अंग्रेजी भाषा का स्कूल और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान थे।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। ओसाका की पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की 70 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े-

Omicron Variants: देश में ओमिक्रोन की बढ़ी रफ्तार, अब तक 88 मरीजों में हुई पुष्टि, अगले 15 दिन में कहर की आंशका

संबंधित समाचार