रायबरेली: गरीबों के घर राशन पहुंचने में हो रही अव्यवस्था, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर रायबरेली की उचित दर दुकानों पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना एवं आयोडाइज्ड नमक मिल रहा है। इससे हर गरीब के घर रोटी पकेगी तो साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। वहीं जिले में अव्यवस्था कायम …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर रायबरेली की उचित दर दुकानों पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना एवं आयोडाइज्ड नमक मिल रहा है। इससे हर गरीब के घर रोटी पकेगी तो साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। वहीं जिले में अव्यवस्था कायम है। ऊंचाहार में अभी राशन का वितरण नहीं हो रहा है।

ऊंचाहार तहसील मुख्यालय स्थित पूर्ति कार्यालय में हमेशा ताला बंद रहता है। इस बात से ग्रामीणों में नाराजगी है। तहसील परिसर में पुलिस विभाग का कार्यालय है। यह कार्यालय अक्सर बंद रहता है ।यहां पर पूर्ति निरीक्षक समेत पूरा स्टाफ तैनात है लेकिन कार्यालय कभी-कभी ही खुलता है। जब कभी कार्यालय खुलता भी है तो पूछ निरीक्षक नहीं मिलते। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्रामीण महीनों से पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने के कारण उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

मामले में भीलमपुर गांव के श्यामलाल , धोबहा गांव के नवरंग सिंह, पट्टी रहस कैथ वल गांव के रमेश पटेल, महेश कुमार, नंदलाल, रमाकांत, विंदा प्रसाद, राधा देवी, ब्रम्हकुमारी, सीता देवी और अनूप कुमार आदि का कहना है कि राशन न मिलने से दिक्कत आ रही है।

पढ़ें- अमृत विचार अभियान: स्मार्ट प्रबंधन से चलेंगी दिल्ली की बसें, निर्धारित स्टॉपेज के अलावा शहर के भीतर नहीं रोकी जाएंगी रोडवेज

इस तरह वितरित होगा राशन

जिले में 5.57 लाख कार्डधारकों में इस माह दाल, तेल और नमक का वितरण होना है। जिले में 5572.13 क्विंटल चना, 5572.13 क्विंटल नमक और 5,57,213 लीटर रिफाइंड ऑयल गरीबों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 5,56,655 लीटर रिफाइंड ऑयल मिल चुका है। 1516 क्विंटल चना मिल चुका है। 5254.81 क्विंटल नमक मिल चुका है।

शिवगढ में भी राशन वितरण में दिक्कत

43 ग्राम पंचायत वाले विकास क्षेत्र शिवगढ़ में सभी राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन का वितरण ठीक से नहीं हो पा रहा है। सरकारी राशन की दुकान बहुदा खुर्द में ताला लटकता रहा। वहां पर मौजूद कोटेदार के पति बजरंग ने बताया नमक तेल तो मिल गया लेकिन गोदाम से दाल नहीं मिली जिसके कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। इसी तरह सरकारी राशन की दुकान पिंडौली, गूढ़ा व शिवली में राशन वितरण नहीं हो सका।

संबंधित समाचार