मुरादाबाद : कचहरी आई महिला के साथ ससुरालियों ने की मारपीट, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख लेने कचहरी आई महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुटी तो पति तीन तलाक देकर फरार हो गया। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने कटघर थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख लेने कचहरी आई महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुटी तो पति तीन तलाक देकर फरार हो गया। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने कटघर थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला करुला पीर की बाजार निवासी शादमा ने एसएसपी को पत्र दिया। शादमा का कहना है कि उनका निकाह कटपर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाजपतनगर निवासी असद सुल्तान के साथ हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था। शादमा के अनुसार इसके बाद भी ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। घर न टूटने के कारण वह ससुरालियों के जुल्म सहती रही। आरोप है कि माग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने ससुरालियों के खिलाफ दडज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पीड़िता के अनुसार यह मामला कोर्ट में चल रहा है। 15 दिसंबर को वह मुकदमे की तारीख लेने के लिए कचहरी आई थी। आरोप है कि वापस जाते समस पति असद सुल्तान ने अन्य ससुरालियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। सभी ने मुकदमा वापस लेने का दवाब टाला आलोप है कि इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की। भीड़ बढ़ने पर पति तीन तलाक देकर ससुरातियों संग फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार