चित्रकूट: भाकपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि नदियों और तालाबों की सफाई को जनअभियान बनाना होगा। उन्होंने गुरुवार को मां मंदाकिनी बचाओ समिति से लोगों के साथ सुंदरघाट में नदी की सफाई की शुरुआत की। उन्होंने समिति की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से धनाभाव के बाद भी …
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि नदियों और तालाबों की सफाई को जनअभियान बनाना होगा। उन्होंने गुरुवार को मां मंदाकिनी बचाओ समिति से लोगों के साथ सुंदरघाट में नदी की सफाई की शुरुआत की। उन्होंने समिति की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से धनाभाव के बाद भी किराए की नाव से ये लोग नदी की सफाई में जुटे हैं, वह बड़ी बात है।
गुमनामी में जनसेवा करके ये उदाहरण पेश कर रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से इनका सहयोग करने की अपील की। अमित यादव ने कहा कि हमें नदियों, तालाबों और कुओं को प्रदूषित होने से बचाना होगा। मां मंदाकिनी बचाओ समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार बच्चा ने कहा कि वे लोग तीन साल से लगातार मंदाकिनी नदी की सफाई में जुटे हैं।
आज तक किसी से सहयोग नहीं लिया। अगर प्रशासन का सहयोग मिल जाए, तो मंदाकिनी की सफाई में काफी मदद मिल सकती है। इस मौके पर रामसनेही निषाद, धनराज निषाद, मेंदा निषाद, शिवअविनाश, बिहारी भाई, कैलाश नामदेव, दद्दू निषाद, विनय मिश्रा, रोविन मिश्रा, राहुल दुबे, रमेश निषाद व सुशील यादव आदि ने नदी की सफाई की।
कानपुर: 50 ग्राम कोकीन और 1 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, पांच साथी फरार
संगठित अपराध के खिलाफ कानपुर पुलिस अभियान चला रही है। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। आम जनता पुलिस के साथ मिलकर अब अपराधियों पर लगाम लगाने में जुट गई है। जिसकी एक बानगी कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहां पुलिस को एक नंबर से फोन करके सूचना दी गई कि चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला काजीखेड़ा में नशे का बड़ा कारोबार किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कानपुर: 50 ग्राम कोकीन और 1 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, पांच साथी फरार
