बिजनौर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बिजनौर/धामपुर/अमृत विचार । अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। गुरुवार की देर रात थाना धामपुर क्षेत्रांतर्गत धामपुर-नहटौर मार्ग स्थित …
बिजनौर/धामपुर/अमृत विचार । अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।

गुरुवार की देर रात थाना धामपुर क्षेत्रांतर्गत धामपुर-नहटौर मार्ग स्थित पुलिस चौकी पृथ्वीराज चौहान के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवको राजू पुत्र पूरन सिंह उर्म 28 वर्ष निवासी मौहल्ला होलियान थाना नहटौर व सुधीश पुत्र चेतराम उर्म 25 वर्ष निवासी किशनपुर भौगन थाना नहटौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
