गोवा: ब्रिटेन से आए तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित, नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए
पणजी। ब्रिटेन से शुक्रवार सुबह गोवा पहुंचे तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि वे ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ” ब्रिटेन से …
पणजी। ब्रिटेन से शुक्रवार सुबह गोवा पहुंचे तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि वे ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ” ब्रिटेन से आए विमान में सवार तीन यात्री संक्रमित पाए गए हैं। उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” गोवा के हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों यात्री सरकार के वंदे भारत अभियान (वीबीएम) के तहत आई 101वीं उड़ान से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से राज्य में आए है।
गोवा हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, ” वीबीएम के तहत लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से 101वां विमान आज सुबह गोवा हवाई अड्डे पहुंचा। थर्मल जांच और आगमन के बाद यहां से बाहर जाने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। टीम गोवा सुरक्षित और सुगम पारगमन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।” विमान में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
इसे भी पढ़ें…
केरल: वाटकरा शहर में तालुका कार्यालय में लगी आग, जांच के दिए गए आदेश
