रायबरेली: विजय यात्रा से पहले अखिलेश ने की रामभक्त हनुमान की आराधना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में अपनी विजय रथ यात्रा की शुरूआत राम भक्त हनुमान के दर्शन पूजन के साथ की। जिले की सीमा पर बछरांवा विधानसभा में टोल प्लाजा पार करने के बाद अखिलेश सुप्रसिद्ध चिरूआ हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां विधिवत पूजा अर्चना कर जीत …

रायबरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में अपनी विजय रथ यात्रा की शुरूआत राम भक्त हनुमान के दर्शन पूजन के साथ की। जिले की सीमा पर बछरांवा विधानसभा में टोल प्लाजा पार करने के बाद अखिलेश सुप्रसिद्ध चिरूआ हनुमान मंदिर पहुंचे।

वहां विधिवत पूजा अर्चना कर जीत का वरदान मांगा। इसके साथ ही सिंदूरी टीका लगाकर मंदिर से बाहर निकले अखिलेश ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे घंटे को कई बार बजाया। बाद में उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी अपने प्रशसंकों को दी।

उन्होंने हनुमान चालीसा की पंक्ति का उदगार करते हुये लिखा “ लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर। बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥ श्री हनुमान जी के शुभ दर्शन और आशीर्वाद से रायबरेली में शुभारंभ हुआ… ‘समाजवादी विजय यात्रा’ का…। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही योगी धर्म का चश्मा पहन लेते है और समाज को बांटने का काम करते हैं।

पढ़ें: चित्रकूट: बैंक कर्मियों ने जुलूस निकालकर किया निजीकरण का विरोध

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार जनता भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी और भाजपा का सफाया कर सपा को फिर से यूपी की सत्ता सौपेंगी।

कांग्रेस के लिये सम्मान मगर अमेठी और रायबरेली भी नहीं छोड़ेंगे: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार पर उत्तर प्रदेश की जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत का सामना करने के लिये विवश करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन करेगी। कांग्रेस के गढ़ में विजय रथ यात्रा से पहले पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिये लोकसभा की सीटें छोड़ते आये है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार