अयोध्या: 189 बैंकों में ताले, एटीएम खाली, 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
अयोध्या। बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन जनपद के 189 बैंक शाखाओं में तले लटकते रहे, एटीएम भी खाली पड़े हैं। तकरीबन 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने की सूचना है। वहीं दो दिन हड़ताल होने के कारण कई एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। कई एटीएम …
अयोध्या। बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन जनपद के 189 बैंक शाखाओं में तले लटकते रहे, एटीएम भी खाली पड़े हैं। तकरीबन 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने की सूचना है। वहीं दो दिन हड़ताल होने के कारण कई एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। कई एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी देखी गई।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के देश व्यापी हड़ताल के आह्वान पर दूसरे दिन बैंकिंग उद्योग जगत के सभी 9 मजदूर संगठनों ने अयोध्या जनपद में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स अयोध्या के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस शाखा के सामने एकत्र होकर संयोजक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा संसद में प्रस्तावित बैंकिंग संशोधन विधेयक 2021 बैंको के निजीकरण के विरोध में कार्यरत और सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों के साथ विशाल प्रदर्शन कर जनसभा की।

अध्यक्षता वी के सिंह और संचालन केके रस्तोगी और डी सी टंडन ने किया। मंत्री डी सी टंडन ने बताया की यह हड़ताल जनहित और राष्ट्र हित में है। सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री केके रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंक देश की रीढ़ है। बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर आज तक ध्वस्त 25 प्राइवेट बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में विलय कर जनता के धन को बचाया।
संयोजक सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि देश की 50 बड़ी डिफाल्टर कंपनियों जैसे गीतांजलि, रोटोमक, जूम डेवलपर्स आदि के लगभग 68607 करोड़ रुपए बट्टे खाते में डाल दिए गए, जबकि सभी बैंक ऑपरेटिंग लाभ में हैं। इस प्रकार बैंकों को घाटे में दिखाकर निजीकरण का कुचक्र सरकार कर रही हैं। रवि यादव ने कहा किहम सभी मिलकर राष्ट्रहित में जनहित में बैंको का निजीकरण कभी नहीं होने देंगे। चाहे हमें भविष्य में अनिश्चित कालीन हड़ताल ही क्यों न करनी पड़े।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: लव जिहाद मामले में हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला
