लखनऊ: हुसैनाबाद में बीच रोड पर बनी मजार में लगी आग
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हुसैनाबाद में बीच रोड पर बनी गोदाड़ शाह बाबा की मजार में शुक्रवार तड़के आग लग गई। नगर निगम जोन-6 के सुपरवाइजर राहुल वाल्मीकि ने चौक फायर स्टेशन को सूचना दी। फायर स्टेशन से पहुंचे एक दमकल ने कुछ देर में ही आग पर पूरी तरह से काबू पा …
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हुसैनाबाद में बीच रोड पर बनी गोदाड़ शाह बाबा की मजार में शुक्रवार तड़के आग लग गई। नगर निगम जोन-6 के सुपरवाइजर राहुल वाल्मीकि ने चौक फायर स्टेशन को सूचना दी।
फायर स्टेशन से पहुंचे एक दमकल ने कुछ देर में ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, पर इलाकाई लोगों के अनुसार आग लगने से मजार का करीब 25 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
चौक फायर स्टेशन की ओर से बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे हुसैनाबाद में रोड पर बनी एक मजार में आग लगने की सूचना मिली। दरअसल मजार के इर्द-गिर्द रखी लकड़ियों में आग लग गई थी। संभवत: सुबह ठंड के चलते अलाव तापने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा लकड़ियों में आग लगा दी गई थी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
मुरादाबाद : जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रह पुलिस, पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार
रंजिशन घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिलारी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौशना स्यौडारा निवासी रुवेस ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रह पुलिस, पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार
