अयोध्या: पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का किया पदार्फाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को बेनकाब करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से 10 लाख के जेवरात, 33 हजार रुपये नगद, एक आई-20 कार व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि …

अयोध्या। जिले में पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को बेनकाब करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से 10 लाख के जेवरात, 33 हजार रुपये नगद, एक आई-20 कार व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सभी को जेल भेजा जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रयागराज के अशोक नगर का परिवार अयोध्या आया हुआ था। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सरयू पुल पर घूमने के लिए रात में कार साइड में ही लगा दी। आठ बजे उनकी कार का शीशा तोड़कर नकद रुपये और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी काशीराम कॉलोनी के पास किसी वारदात को करने की साजिश रच रहे हैं।

इस दौरान चारों आरोपी को धर लिया गया। आरोपियों की पहचान रहीमुल अंसारी निवासी नांचा थाना बेला जनपद सीतामढ़ी बिहार, उपेन्द्र सोनी निवासी ठठेरिया थाना हरैया जनपद बलरामपुर, रोहित पाण्डेय निवासी बडहर थाना हरैया जनपद बस्ती व शिखर मिश्रा निवासी फरेन्दा जागिर थाना हरैया जनपद बस्ती के रूप में हुई।

पढ़ें: सपा, बसपा ने जाति के नाम पर समाज को बांटा: अमित शाह

आरोपियों से 33 हजार रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस व एक आई-20 कार बरामद हुई है। साथ ही प्रयागराज के पीड़ित के सामान की शत प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है।

मुंबई में आरोपियों ने बनाया था गिरोह…

सभी आरोपी मुंबई में सब्जी का कारोबार करते थे। इस दौरान एक दूसरे से उनकी मुलाकात हो गई थी। जल्द अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने कार से पैसा गायब करने का प्लान बनाया। इसके बाद उन्होंने एक आई-20 कार ली और उसी से अलग-अलग राज्यों में जाकर वारदात करते थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने थाना कैंट में भी एक वारदात की थी। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार