जीत के संकल्प के साथ दिग्गज करेंगे भाजपा की यात्राओं का श्रीगणेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की कामना के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छह यात्रायें 19 दिसंबर को जनता का विश्वास हासिल करने के लिये रवाना होंगी। जिसका शुभारंभ पार्टी के दिग्गज नेता अलग-अलग करेंगे। यात्रा संयोजक विद्या सागर सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश महामंत्री सुनील …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की कामना के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छह यात्रायें 19 दिसंबर को जनता का विश्वास हासिल करने के लिये रवाना होंगी। जिसका शुभारंभ पार्टी के दिग्गज नेता अलग-अलग करेंगे। यात्रा संयोजक विद्या सागर सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में यात्रा के शुभारंभ, समापन व अन्य कार्यक्रमों को तय किया गया है।

अब सभी छह यात्राएं 19 दिसम्बर से शुरू होंगी। सभी यात्राओं का शुभारंभ और समापन केंद्रीय नेताओं की ओर से किया जाएगा। यात्राओं का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली यात्रा बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी उपस्थित रहेंगे।

बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी। मथुरा धाम के गोवर्धन से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा।

पढ़ें: पशु उत्पादन में भी जैव प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ. बिजेंद्र

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संतोष गंगवार व एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया उपस्थित रहेंगे। यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत में समाप्त होगी। तीसरी यात्रा झांसी से शुरू हो रही है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।

संबंधित समाचार