हरदोई: बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
माधौगंज/हरदोई। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021की वापसी की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे के पीएसयू बैंकों में हड़ताल रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हो रही इस बैंक हड़ताल के चलते कस्बे की एक दर्जन चार बैंक शाखाओं में ताले …
माधौगंज/हरदोई। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021की वापसी की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे के पीएसयू बैंकों में हड़ताल रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हो रही इस बैंक हड़ताल के चलते कस्बे की एक दर्जन चार बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे।
हड़ताल के चलते खाताधारक लेनदेन नही कर सके। वहीं एटीएम भी दगा दे गए। इंडियन बैंक के खाताधारक विवेक कुमार, सचिन, सुधीर कुमार , मनोज कुमार,सुंदरी देवी, ने बताया कि बैंक बंद रहने से एटीएम से पैसे निकालने वालों की संख्या बढ़ गई। जिससे कस्बे के किसी भी सरकारी बैंक के एटीएम में बैलेंस नही बचा। जिससे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
हरदोई : शराब बनाते पुलिस ने तीन को दबोचा
हरदोई। जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतयारपुर मजरा कंजडन पुरवा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बना रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए शराब कारोबारी में क्षेत्र के ग्राम नेवादा गब्भी निवासी दीपक उर्फ हुल्ली, कंजड़नपुरवा निवासी मिश्रीलाल व सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी अशोक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-दबंग दुल्हन के अवतार में अंकिता लोखंडे ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, विक्की जैन संग लगाए ठुमके
तीनों को अवैध शराब बनाने व बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दीपक के पास 315 बोर तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुई हैं। आरोपित पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:-कटरीना कैफ ने शेयर की अपनी पहली रसोई की फोटो, ससुराल वालों के लिए एक्ट्रेस ने बनाया हलवा
