रामपुर : पीजिंग फ्लाइंग टूर्नामेंट में आशु खान के कबूतरों ने जीती स्पेशल चैंपियनशिप
रामपुर, अमृत विचार। पीजिंग फ्लाइंग टूर्नामेंट में आशु खान के कबूतरों ने चैंपियनशिप जीत ली। आशु खान के कबूतर आसमान में 289 घंटे 29 मिटन उड़े। इसके अलावा पीजिंग फ्लाइंग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबर खां ने कहा कि कबूतर शांति के दूत हैं और आपसी सदभाव को बढ़ावा …
रामपुर, अमृत विचार। पीजिंग फ्लाइंग टूर्नामेंट में आशु खान के कबूतरों ने चैंपियनशिप जीत ली। आशु खान के कबूतर आसमान में 289 घंटे 29 मिटन उड़े। इसके अलावा पीजिंग फ्लाइंग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबर खां ने कहा कि कबूतर शांति के दूत हैं और आपसी सदभाव को बढ़ावा देने के प्रतीक हैं।
कबूतरों की उड़ान यानि पीजिंग फ्लाइंग टूर्नामेंट में शानू खान का कबूतर पहले स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को 15 कबूतर उड़ाने थे टूर्नामेंट का फाइनल शानू खान के कबूतरों ने 108 घंटे 33 मिनट उड़ कर जीत दर्ज की। द्वितीय पुरस्कार बब्बू भाई को मिला इनके कबूतरों ने 90 घंटे 3 मिनट उड़े। तृतीय पुरस्कार अर्शी खान के कबूतरों को मिला इनके 87 घंटे 48 मिनट तक उड़े।
टूर्नामेंट का स्पेशल चैंपियनशिप आशु खान को दिया गया इनके कबूतरों ने 289 घंटे 29 मिनट उड़ान भरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबर अली खान, परवेज़ उस्ताद, और सपा नेता बाबर खान आफरीदी ने विजेताओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोनू उस्ताद, परवेज उस्ताद, मुमताज ख़ान, जाहिद खान, इमरान मियां, मोहम्मद आसिफ, बाबू खान, जफर खान,आदिल रजा खां,सद्दाम खां, शाने आलम, आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सदर बाबू खां ने सभी का आभार जताया।
