गोरखपुर: आरपीएफ की सीआइबी ब्रांच ने बरामद की 12 करोड़ की मूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सीआइबी शाखा ने मुखबिर की सूचना पर आपरेशन धरोहर के तहत 4 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से लगभग 12 करोड़ रुपये की 8वीं शताब्दी की 12.3 किलो की मूर्ति बरामद किया है। बता दें कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे …

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सीआइबी शाखा ने मुखबिर की सूचना पर आपरेशन धरोहर के तहत 4 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से लगभग 12 करोड़ रुपये की 8वीं शताब्दी की 12.3 किलो की मूर्ति बरामद किया है। बता दें कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे पर ’आपरेशन धरोहर’ चलाया जा रहा है।

’आपरेशन धरोहर’ के अन्तर्गत अपराध आसूचना शाखा, फील्ड मुख्यालय के निरीक्षक नरेन्द्र यादव एवं देवेन्द्र प्रताप को प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट एवं राजकीय रेलवे पुलिस, गोरखपुर तथा अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त टीम व साथ स्टाफ द्वारा गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 09 पर 04 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की एवं उनकी तलाशी ली तथा उनके पास से भगवान बुद्ध की एक अदद अष्टधातु की 12.300 किलोग्राम वजन की प्राचीन मूर्ति बरामद की।

पूछताछ के दौरान पकड़े गये चारों व्यक्तियों ने बताया कि इस मूर्ति को नेपाल से एक मूर्ति तस्कर से लेकर बिहार के तस्करों को बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुरातत्व विभाग, गोरखपुर के निदेशक ने मूर्ति का परीक्षण कर बताया कि बरामद मूर्ती 8वीं शताब्दी की है जो कि ऐतिहासिक होने के साथ अत्यन्त दुलर्भ तथा बेशकीमती है। जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग रू. 12 करोड़ की हो सकती है। पकड़े गये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना राजकीय रेलवे पुलिस, गोरखपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें:-हस्तशिल्प व अन्य उद्योगों के लिए दीर्घकालिक योजना बनाकर काम करना जरूरी : मंडलायुक्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा