भाजपा ने आरक्षण के नाम पर लखनऊ में निषादों को बुलाकर दिया धोखा : नगीना प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के नाम पर लखनऊ में निषादों को बुला कर धोखा दिया है, निषाद समाज ने भाजपा की नीतियों और झूठे वायदों का विरोध किया। संजय निषाद की रैली फ्लॉप हो गयी, क्योंकि भाजपा ने निषादों मल्लाहों से धोखा किया है। निवर्तमान …

गोरखपुर। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के नाम पर लखनऊ में निषादों को बुला कर धोखा दिया है, निषाद समाज ने भाजपा की नीतियों और झूठे वायदों का विरोध किया। संजय निषाद की रैली फ्लॉप हो गयी, क्योंकि भाजपा ने निषादों मल्लाहों से धोखा किया है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा निषाद समाज जिसमे कश्यप, मल्लाह, कोरी, धुरिया सहित पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग स्व. फूलन देवी जी को सम्मान देने वाली सपा व अखिलेश यादव के साथ है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने निषादों की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने के लिए निर्देश दिया था, जिसे बाद में कोर्ट के आदेश से रोक दिया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी 17 जातियों को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया था। जिस पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निषाद कश्यप बिंद केवट राजभर समेत 17 अति पिछड़ी जातियों को केंद्र सरकार संसद में बिल पास कर अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण लागू करें। वही लखनऊ निषाद समाज की रैली में गृहमंत्री की मौजूदगी में सीएम के भाषण के दौरान 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बैनर लगा प्रदर्शन किया।

नगीना प्रसाद ने कहा कि आज रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा में अपार जन समूह ने सड़कों पर आकर 2022 में परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं।जनता अब इस अत्याचारी सरकार की मनमानी से आजिज़ आ चुकी है और इसे हटाने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें:-हस्तशिल्प व अन्य उद्योगों के लिए दीर्घकालिक योजना बनाकर काम करना जरूरी : मंडलायुक्त

संबंधित समाचार