बरेली: मनमानी पर आमादा भारतीय खाद्य निगम के ठेकेदार
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद लखनऊ की बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने भारतीय खाद्य निगम के ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा जिसमें कहा गया कि भारतीय खाद्य निगम के …
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद लखनऊ की बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने भारतीय खाद्य निगम के ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा जिसमें कहा गया कि भारतीय खाद्य निगम के ठेकेदार उचित दर दुकानों तक खाद्यान नहीं पहुंचा रहे हैं।
लिहाजा जहां से कोटेदार राशन उठा रहा है उतनी दूरी का भुगतान किया जाए। नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार वाहन में जीपीएस भी नहीं लगा रहे हैं। गोदामों से निकलने के बाद दो-दो दिन बाद ट्रक कोटेदारों तक पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से खाद्यान की क्षति हो रही है। शासनादेश के मुताबिक 25 प्रतिशत छोटे वाहन लगाए जाने हैं मगर ठेकेदार ऐसा नहीं कर रहे है। इसके अलावा कांटे से तौलकर खाद्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही मजदूरों की व्यवस्था है। मजदूरों का पैसा कोटेदारों को अपनी जेब से देना पड़ता है।
कोटेदारों ने इन अव्यवस्थाओं पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हरि सिंह गंगवार, महागनर अध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल मौजूद रहे।
