बरेली: बीडीए टीम पर हमले के आरोपी की फैक्ट्री सहित कई निर्माण सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हरूनगला में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अपनी सीलिंग की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा लेने की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के आरोपी चंद्रभूषण सक्सेना के 10,300 हजार वर्गमीटर पर बनी फैक्ट्री व अन्य निर्माण को भी सील कर दिया गया। बीडीए के अधिकारियों का कहना है …

बरेली, अमृत विचार। हरूनगला में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अपनी सीलिंग की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा लेने की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के आरोपी चंद्रभूषण सक्सेना के 10,300 हजार वर्गमीटर पर बनी फैक्ट्री व अन्य निर्माण को भी सील कर दिया गया। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण अवैध मिलने पर कार्रवाई की गई। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई और अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानी है।

हरूनगला में स्थित गाटा संख्या-439 व 442 क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि जो अर्बन सीलिंग से अतिरिक्त रिक्त घोषित भूमि है और राज्य सरकार के पक्ष में निहित हो चुकी है। इसका कब्जा सीलिंग विभाग से बीडीए को मिल चुका है। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस भूमि की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है।

मंगलवार को जमीन पर कब्जा लेने के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण चल रहा था। इस दौरान प्राधिकरण की टीम पर हमला हुआ था। इस मामले में सम्भव सक्सेना पुत्र स्व. भारत भूषण शील, चन्द्र भूषण सक्सेना पुत्र अज्ञात, अभिनव सक्सेना पुत्र चन्द्रभूषण सक्सेना, सुधांशु कमल पुत्र राम अवतार को नामजद कराने के साथ अन्य अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार को बीडीए की टीम ने इस मामले में आरोपी चंद्रभूषण सक्सेना पर एक और बड़ी कार्रवाई की।

बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि चन्द्र भूषण सक्सेना के द्वारा हरूनगला रोड, हरूनगला बरेली पर मानचित्र स्वीकृत कराये बिना लगभग 10,000 वर्गमीटर में, जिसमें पूर्व में फैक्ट्री संचालित है, प्रथम तल पर आरसीसी कालमों का निर्माण कराने तथा इनके द्वारा ही उक्त स्थल के बराबर में ही लगभग 300 वर्ग गज में पूर्व निर्मित भूतल के ऊपर प्रथम तल पर हाल एवं कमरों का निर्माण 24 नग कालम बनाकर निर्माण कराए जाने पर अनाधिकृत निर्माण परिसर को प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम ने सील बंद कर दिया।

फर्नीचर शोरूम सहित दो अवैध निर्माण भी सील
बीडीए की टीम ने बीसलपुर चौराहे के पास भी नक्शा पास कराए बगैर संचालित हो रहे एक फर्नीचर शोरूम और डीडीपुरम में एक अनाधिकृत निर्माण को भी सील किया। एनसी अग्रवाल व कुसुमलता अग्रवाल के द्वारा निकट बीसलपुर चौराहा, पीलीभीत बाईपास रोड पर मानचित्र स्वीकृत कराये बिना बेसमेंट, भूतल, प्रथमतल व द्वित्तीय तल का निर्माण कर फर्नीचर पैलेस के नाम से शोरूम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंकित लाल डायरेक्टर अमृत्या इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दीन दयालपुरम पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध निर्माण कार्य कराया गया है। इन दोनों ही मामलों में बीडीए ने सील करने की कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार