बरेली: बार से लौटते समय पैथोलॉजी लैब संचालक से मारपीट व लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बार से लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने पैथोलॉजी लैब संचालक और उनके रिश्तेदार से मारपीट की और चेन लूटकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान बाइक सवारों ने लैब संचालक का जबड़ा भी तोड़ दिया। स्वस्थ्य होने पर लैब संचालक ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। प्रेमनगर पुलिस ने चार लोगों …

बरेली, अमृत विचार। बार से लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने पैथोलॉजी लैब संचालक और उनके रिश्तेदार से मारपीट की और चेन लूटकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान बाइक सवारों ने लैब संचालक का जबड़ा भी तोड़ दिया। स्वस्थ्य होने पर लैब संचालक ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। प्रेमनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार स्थित परवाना मोहल्ला निवासी रूपलाल ने बताया कि उनका बेटा देवेंद्र कुमार एक निजी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब का संचालन करता है। 13 नवंबर की देर रात वह अस्पताल से घर लौट रहा था। उसी समय उसे बहनोई के भाई सूर्य प्रकाश रास्ते में मिल गए। इसके बाद दोनों लोग एक बार में चले गए।

रूपलाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे बार से निकलते समय चार बाइक सवार वहां पहुंचे और देवेंद्र व सूर्य प्रकाश से गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बाइक सवारों ने देवेंद्र का जबड़ा तोड़ दिया। आरोप है कि घायल होने के बाद चारों बाइक सवार घायलों के गले में पड़ी चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने देवेंद्र के जबड़े में दो प्लेट लगाई हैं। वहीं छानबीन के दौरान लुटेरों की एक बाइक की पहचान होने के बाद लैब संचालक के पिता की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनगर के चंदपुरी निवासी मनोज कुमार व तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार