पेंशनर्स दिवस पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के शीघ्र भुगतान के लिए दिया गया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति प्रथम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन शनिवार को वित्तीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, इंदिरा नगर में आयोजित किया गया। जिसमें पेशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स को देय चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आने वाली समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभागों से समन्वय …

लखनऊ। अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति प्रथम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन शनिवार को वित्तीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, इंदिरा नगर में आयोजित किया गया। जिसमें पेशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स को देय चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आने वाली समस्याओं पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर आयकर कटौती न करने के संबंध में आयकर विभाग से स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त करने का अनुरोध किया। जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कुछ पेंशनर्स संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए। जिस पर मुख्य कोषाधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार तिवारी ने ज्ञापन शासन भेजने और अनुश्रवण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह, कोषाधिकारी आदर्श कोषागार जवाहर भवन संजय चतुर्वेदी, कोषाधिकारी कलेक्टेट लवी मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा लेखाधिकारी सिंचाई विभाग तथा कृषि निदेशक के प्रतिनिधि सहित 20 पेंशनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन

खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र में किया गया। खेलो इंडिया टैलेंट आइंडिटिफिकेशन सेल (टीआईडीसी) की देखरेख में आयोजित इस चार दिवसीय कैंप में 15 साल से 23 साल की उम्र के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी सुजीत मान (टीआईडीसी सेल) और श्याम बुदाकी (हाई परफारमेंस मैनेजर) ने इन उभरते हुए पहलवानों की क्षमता का आंकलन किया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार