रायबरेली: बीडीओ की तैनाती न होने से विकास कार्य ठप
रायबरेली। ऊंचाहार विकासखंड में तैनात रहे बीडीओ का करीब डेढ़ महीने पूर्व स्थानांतरण हो चुका है। स्थान रिक्त होने के चलते ग्राम सभाओं में होने वाले विकास कार्य ठप पड़े हैं। गौरतलब है कि ब्लॉक में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार का 30 अक्टूबर को कौशांबी जिले के लिए स्थानांतरण हो चुका है। …
रायबरेली। ऊंचाहार विकासखंड में तैनात रहे बीडीओ का करीब डेढ़ महीने पूर्व स्थानांतरण हो चुका है। स्थान रिक्त होने के चलते ग्राम सभाओं में होने वाले विकास कार्य ठप पड़े हैं।
गौरतलब है कि ब्लॉक में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार का 30 अक्टूबर को कौशांबी जिले के लिए स्थानांतरण हो चुका है। जिसके बाद से नए बीडीओ की तैनाती ना होने के चलते 54 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बाधित हो रहा है।
प्रधान रावेन्द्र सिंह, धनराज यादव, अरुण यादव, बृजेश यादव, नरेंद्र यादव, सावित्री देवी, प्रधान पति प्रमोद सिंह, आदि ने बताया कि डेढ़ माह से बीडीओ की तैनाती नहीं हुई है। खंड विकास अधिकारी की संस्तुति के बिना ग्राम सभाओं में होने वाले सभी विकास कार्य नाली, खड़ंजा चक मार्ग समेत सभी कार्य बाधित हो गए है।
इस बाबत विकासखंड के लिपिक इकबाल अहमद ने बताया कि बीडीओ की अनुपस्थिति में ग्राम सभाओं के विकास कार्यों की जिम्मेदारी डीसी मनरेगा जीपी कुशवाहा को दी गई है। जिनकी देखरेख में ग्राम सभाओं में कार्य हो रहा है।
शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयान पर भड़की अदिति सिंह, जानें पूरा मामला…
डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के लड़कियों की विवाह के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष निर्धारित किए जाने को लेकर दिए गए बेतुके बयान पर भड़की अदिति सिंह, समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। इसी कड़ी में रायबरेली के सदर क्षेत्र की विधायक आदित्य सिंह ने वर्क के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।
पूरी बर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयान पर भड़की अदिति सिंह, जानें पूरा मामला…
