बरेली: 23 मिनट की देरी से बरेली पहुंचे पीएम मोदी, जनप्रतिनिधियों ने एम्स और आईटी पार्क की रखी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित समय से 23 मिनट देरी से एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। Air india के विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाहजहांपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने के दौरान प्रधानमंत्री से जनपद के 5 विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर ने …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित समय से 23 मिनट देरी से एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। Air india के विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाहजहांपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने के दौरान प्रधानमंत्री से जनपद के 5 विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर ने मुलाकात की।

करीब 7 मिनट की मुलाकात के दौरान विधायकों ने एम्स और आईटी पार्क बनवाने की मांग रखी जिन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन भी मिला। प्रधानमंत्री करीब 12. 42 मिनट पर शाहजहांपुर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ गए। उनके साथ मुख्यमंत्री भी रवाना हुए। इधर प्रधानमंत्री के आने से पहले करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वायुयान सिविल एयरपोर्ट में उत्तरा।

इसके बाद एयर फोर्स की गाड़ी से मुख्यमंत्री वीआईपी लोग पहुंचे, जहां विधायक गणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 मिनट तक विधायक गणों से बरेली जनपद के विकास कार्यों और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़े-

PM Modi Live Updates: शाहजहांपुर पहुंचे पीएम मोदी, गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास

संबंधित समाचार