गोरखपुर: महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से युवक की बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर।  महिला फरियादियों को एसएसपी से मिलवाने का कार्य करने वाली आईजीआरएस सेल में तैनात महिला कांस्टेबल शिप्रा त्रिवेदी की सूझबूझ से एसएसपी से मिलने आए फरियादी की जान बच गई। महिला कांस्टेबल ने फरियादी को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 बजे गीडा थाना क्षेत्र का एक मामला लेकर …

गोरखपुर।  महिला फरियादियों को एसएसपी से मिलवाने का कार्य करने वाली आईजीआरएस सेल में तैनात महिला कांस्टेबल शिप्रा त्रिवेदी की सूझबूझ से एसएसपी से मिलने आए फरियादी की जान बच गई। महिला कांस्टेबल ने फरियादी को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 बजे गीडा थाना क्षेत्र का एक मामला लेकर सिवान बिहार निवासी शिव शंकर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से मिलने का इंतजार कर रहा था। तभी उक्त व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल शिप्रा त्रिवेदी से कहा कि हम कुछ खा लिए हैं,अब हम नही बचेंगे। महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस ऑफिस के सभी लोगों को सूचित करते हुए अपने एक्टिवा गाड़ी पर उक्त व्यक्ति को बैठाकर जिलाचिकित्सालय में तत्काल भर्ती करा कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।

जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय पहुंचे उन्हें उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ तो वह तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचकर उक्त व्यक्ति शिव शंकर से मुलाकात कर डॉक्टरों से जानकारियां प्राप्त की।

डॉक्टरों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा से बताया कि उक्त व्यक्ति शिव शंकर नीद की लगभग 3 गोलियां खाया है जो खतरे से बाहर है 1 से 2 घंटे में ठीक हो जाएगा घबराने की कोई बात नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठ का जो परिचय दिया है वह सराहनीय है।

अन्य कर्मचारियों को सीख लेनी चाहिए ऐसे कर्तव्य निष्ठा साहसी महिला कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।  अब गणतंत्र दिवस परेड पर वीर साहसी महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें- मंत्री नकवी बोले- महिलाओं के सम्मान को लेकर भारत में नहीं चलेगी ‘तालिबानी सोच’

संबंधित समाचार