मुरादाबाद : दहेज न मिलने पर जेठ ने किया दुराचार, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने महिला के साथ दुराचार किया। पति जब घर आया तो महिला ने इसकी शिकायत की। जिस पर पति भड़क गया और महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने महिला के साथ दुराचार किया। पति जब घर आया तो महिला ने इसकी शिकायत की। जिस पर पति भड़क गया और महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने कुंदरकी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सादात पश्चिमी की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। महिला का कहना था कि उसका निकाह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरथला काजीपुरा निवासी अमीरुद्दीन के साथ हुआ था। निकाह के वक्त निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली एक लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग कर थे।

महिला के अनुसार इस बीच उसने एक बेटी और दो बेटे को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला के अनुसार आए दिन होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर उसने मायके वालों से 50 हजार रुपये लेकर दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं आया। आरोप है कि एक दिन वह घर में अकेली थी तो जेठ ने बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि दुराचार करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के अनुसार जब पति घर आया तो उसने जेठ की हरकत के बारें में बताया।

आरोप है कि पति ने उल्टा उसे हड़काते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची और कुंदरकी थाने में तहरीर भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने कुदरकी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार