हरदोई: टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन
हरदोई। इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग की पत्रकारों ने कहा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए मंत्री की ओर से पत्रकारों के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। एसोसिएशन के …
हरदोई। इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग की पत्रकारों ने कहा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए मंत्री की ओर से पत्रकारों के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरनाथ अवस्थी ने कहा कि मंत्री टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही मंत्री को सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से मांगनी चाहिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर टेनी की बर्खास्तगी न हुई तो पत्रकार आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।
पढ़ें: हरदोई: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए हुए नामांकन, जानें कब कब होगा मतदान
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के पश्चात पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में हरिवंश तिवारी, आनंद गुप्ता, नवल किशोर, सुधांशु मिश्रा रितेश मिश्रा, शिव सेवक गुप्ता फैजी खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
हरदोई: नीलेश बने अध्यक्ष सोनी गुप्ता बनी मंत्री
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज में अपनी कॉलेज इकाई घोषित की जिसमें नीलेश कॉलेज अध्यक्ष व सोनी गुप्ता इकाई मंत्री बनाई गई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा नगर मंत्री श्रेय मिश्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हर परिसर में जाकर छात्रों की इकाई बनाती है। कॉलेज इकाई महापुरषों की जयंती, स्वच्छता अभियान, छात्र संवाद जैसे कार्यक्रम कॉलेज परिसर में करा सकते हैं। साथ ही नगर मंत्री श्रेय ने छात्रों से संवाद कर उन्हें विद्यार्थी परिषद के विषय मे विस्तार से बताया। इकाई की घोषणा कॉलेज की निर्देशक अनुराधा मिश्र ने की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या इंद्रा अवस्थी, शिक्षक हिमांशु गुप्ता, सुनील, मोहिनी दीक्षित व आदि लोग मौजूद रहे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
