बिजनौर : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नहटौर/बिजनौर/अमृत विचार।  दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। …

नहटौर/बिजनौर/अमृत विचार।  दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं दूसरे ट्रक के घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार की देर रात नहटौर-कोतवाली देहात रोड पर दरबारपुर के सामने कोतवाली देहात की ओर से आ रहे ट्रक व नहटौर की ओर से जा रहे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये।

घटना में एक ट्रक के ड्राइवर डब्लू पुत्र अशोक निवासी अदलपुर संधु जिला अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका खलासी सलीम पुत्र ईस्लामूद्दीन निवासी नौधा कस्बा व थाना नहटौर तथा दूसरे ट्रक का ड्राइवर शोभित कुमार पुत्र जितेन्द्र उर्फ बिट्टू निवासी महमूदपुर भावता थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल सतेंद्र सिंह ने घायल खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक के घायल ड्राइवर शोभित कुमार को उसके परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपचार के लिये बिजनौर ले गये थे। उन्होंने उसे उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में हलका ईंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि मृतक का शव रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया था। दोनों ट्रकों के मालिकों व मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

 

संबंधित समाचार