दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान होंगे लोकेश राहुल, BCCI ने की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। रोहित शर्मा को श्रृंखला के लिए विराट कोहली का उत्तराधिकारी बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव …

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

kl rahul: हैपी बर्थडे लोकेश राहुल: ओपनिंग पर टेस्ट-वनडे में शतक, आईपीएल में फास्टेस्ट फिफ्टी, तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी - happy birthday kl rahul see facts and ...

रोहित शर्मा को श्रृंखला के लिए विराट कोहली का उत्तराधिकारी बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये। राहुल ने अब तक 40 टेस्ट खेले हैं। इस 29 साल के खिलाड़ी ने इस प्रारूप में छह शतकों की मदद से 35.16 की औसत से 2321 रन बनाए हैं। राहुल को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा की 264 रन वाली पारी के 5 साल पूरे, जानें किस गेंदबाज को ठोके थे कितने रन - rohit sharma completes 6 years of 264 runs innings - Sports Punjab Kesari

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और कहा, ”केएल राहुल तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उप कप्तान होने जा रहे हैं।” उप-कप्तानी की दौड़ में राहुल सबसे आगे हैं। अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट श्रृंखला के लिए उप-कप्तान बनाया गया था लेकिन दौरे से पहले मुंबई में नेट सत्र के दौरान उनकी बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।  इससे उबरने में उन्हें कम से कम तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।चयनकर्ताओं के लिए फिर से रहाणे को यह जिम्मेदारी देना मुश्किल होता क्योंकि उनकी जगह अंतिम एकादश में पक्की नहीं है। इसके साथ ही ऋषभ पंत को राष्ट्रीय टीम के उप कप्तान के रूप में पदोन्नत किया जाना जल्दबाजी होगी।

Update: 90th Annual General Meeting of BCCI

राहुल फिलहाल उन चुनिंदा विशेषज्ञ बल्लेबाजों में से एक है जो सभी प्रारूपों में खेलते है। राहुल की उम्र और अनुभव भी उनके पक्ष में जाती है जो कोहली के बाद लंबे समय तक टीम की बागडोर संभाल सकते है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि राहुल आने वाले दिनों में सीमित ओवर के प्रारूप में उपकप्तान नियुक्त होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ की नयी फ्रेंचाइजी के कप्तान के लिए भी उनके नाम की चर्चा हो रही है।

संबंधित समाचार