हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी आप : सभाजीत सिंह
अयोध्या। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर पार्टी की सरकार बनी तो हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिन्हें नहीं मिला उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को …
अयोध्या। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर पार्टी की सरकार बनी तो हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिन्हें नहीं मिला उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महारैली करके चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।
आप नेता सभाजीत यहां एक होटल सभागार कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवाओं का समर्थन जुटाने के लिए सभी जिलों और विधानसभाओं में रोजगार गारंटी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शिक्षा मित्र, शिक्षा अनुदेशक, शिक्षा प्रेरक, आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकत्री, होमगार्ड के जवान, पीआरडी, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, मिड डे मील के रसोइयो और सभी आंदोलनरत युवाओं की मांगों को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग
प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर युवाओं से वादा खिलाफी का आरोप लगाया और उसे पेपर लीक सरकार बताया। उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोगों का योगी की सरकार से मोहभंग हो रहा है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति व संचालन जिला प्रभारी दिनेश चंद्र गौतम ने किया। मोहम्मद नदीम रजा गोसाईगंज के प्रभारी, आलोक कुमार द्विवेदी मिल्कीपुर के प्रभारी, हर्ष वर्धन कोरी, मनोज मिश्रा, अरुण यादव, एडवोकेट गायत्री मिश्रा व राम कुमार साहनी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-बीसीसीआई के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अभिजीत साल्वी का इस्तीफा, अब कौन करेगा खिलाड़ियों का उम्र परीक्षण और सत्यापन?
