रायबरेली: पुरानी सड़क बंद होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाईपास सड़क निर्माण से पुरानी सड़क बंद हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने किसान नेता रमेश सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। महाखेड़ा गांव के प्रधान नसीम अहमद समेत ग्रामीण मनोज,रामखेलावन आदि का कहना था कि बाईपास पर …

रायबरेली। बाईपास सड़क निर्माण से पुरानी सड़क बंद हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने किसान नेता रमेश सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी भी हुई।

महाखेड़ा गांव के प्रधान नसीम अहमद समेत ग्रामीण मनोज,रामखेलावन आदि का कहना था कि बाईपास पर बने ओवरब्रिज के निकट आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं कई लोगों की जान जा चुकी है। महाखेड़ा से पूरे ओरी जाने वाली सड़क बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों को सीधे मार्ग से न जाकर इसी ओवरब्रिज के नीचे से जाना होगा जिससे दुर्घटनाओं की आशंक बानी रहेगी। मौके पर पहुंचे दरोगा मान सिंह यादव से किसान नेता की कहासुनी हो गई।

नाराज ग्रामीण मानसिंह यादव पर कार्रवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। बाद में तहसीदार ज्ञान प्रताप सिंह, कोतवाल राजेश सिंह आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह से सड़क बंद हो रही है वहां से ओवरब्रिज तक सम्पर्क मार्ग बनाया जाएगा। ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पर दोनो तरफ फुटपाथ बनेंगे।

दोनों तरफ ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। अधिकारियों के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन तो समाप्त कर दिया लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि बंद किए जा रहे मार्ग को खुलवाने की मांग को लेकर वह सब उच्चधिकारियों से मिलेंगे।

कुशीनगर: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, भवन स्वामी भी गंभीर

जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त एक बड़ा हादसा दो गया जब एक मजदूर की मौत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं भवन स्वामी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर मगरूआ के झंझनपुर निवासी रमाकांत का शनिवार की अपराह्न लगभग तीन बजे मकान निर्माण कार्य चल रहा था।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कुशीनगर: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, भवन स्वामी भी गंभीर

 

संबंधित समाचार