सीतापुर: घर में घुस कर किशोरी संग की छेड़खानी, विरोध में दबंग ने भाई-बहन को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तालगांव/सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव में नाबालिक किशोरी के घर घुसकर गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई आ गया। इस पर आरोपी ने युवती व उसके भाई पर हमला कर जख्मी कर दिया और भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी …

तालगांव/सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव में नाबालिक किशोरी के घर घुसकर गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई आ गया। इस पर आरोपी ने युवती व उसके भाई पर हमला कर जख्मी कर दिया और भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

तालगांव कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के गांव का ही एक युवक रात को पाकर अपनी छत के रास्ते किशोरी के घर दाखिल हो गया। जिसके बाद युवक ने किशोरी को अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। इस बीच शोर सुनकर युवती का भाई मौके पर आ गया। भाई के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, केकेआर को दो बार बना चुके हैं चैंपियन

दबंग ने युवती और उसके भाई की पिटाई कर दी। जब अन्य लोग शोर सुनकर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घटना को लेकर कोतवाली में सूचना दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तालगांव थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि पी’ का किया सफल परीक्षण, 2000 KM तक मारक क्षमता

 

संबंधित समाचार