रामपुर : 83 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर की ओर से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। 15 नवंबर को पटवाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शाहबाद, मिलक, चमरौआ और नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों …

रामपुर,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर की ओर से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। 15 नवंबर को पटवाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शाहबाद, मिलक, चमरौआ और नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का मापन हुआ था। जिसमें से 83 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इन 83 बच्चों को कुल 193 उपकरण वितरित किए गए। जिसमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, ब्रेल किट, हियरिंग एड, लेटर आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंशाराम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उपकरण देकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। इन बच्चों में ईश्वर का वास होता है। इन बच्चों की सेवा से मन को बहुत ही संतुष्टि मिलती है। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने कहा कि अब उपकरण के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं हो सकेगा। सभी को मुक्त वातावरण में विद्यालय पहुंचने की क्षमता प्राप्त होगी। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय पटवाई में मिड्डे-मील योजना के लिए बने डाइनिंग रूम और किचिन गार्डन का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा ) सतेन्द्र शर्मा, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) भूरा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, रिसोर्स टीचर नारायण सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर मोहम्मद रिजवान, विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे, प्रधान अध्यापिका सरोज सक्सेना, ज्योत्सना, हर्षिता गुप्ता, कविता सक्सेना, प्रदीप भटनागर, सुशील पांडे, आशीष शर्मा, रामकिशोर, आजाद राजभर, अमरनाथ यादव, आशीष पांडे, सत्य प्रकाश चौबे, दिनेश बरनवाल, जोगराज सिंह, भूरे सिंह, सुशील कुमार, कमलेश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संचालन एआरपी दिलशाद वारसी ने किया।

संबंधित समाचार