हल्द्वानी: डीएम साहब …. गौला खनन वाहनों का भाड़ा बढ़वा दीजिये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला खनन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को नैनीताल रोड स्थित डीएम कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नदी से उपखनिज निकालकर क्रशर तक पहुंचाने का खर्च 35-40 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए, जबकि स्टोन क्रशर एसोसिएशन 25 रुपये प्रति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला खनन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को नैनीताल रोड स्थित डीएम कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नदी से उपखनिज निकालकर क्रशर तक पहुंचाने का खर्च 35-40 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए, जबकि स्टोन क्रशर एसोसिएशन 25 रुपये प्रति कुंतल भाड़ा देने की बात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मजदूरी, रॉयल्टी, डीजल, चालक की सैलरी, मरम्मत खर्च मिलाकर ही 28-29 रुपये प्रति कुंतल खर्च होते हैं ऐसे में 25 रुपये प्रति कुंतल में डंपर चलाना मुश्किल है। सभी डंपर स्वामियों ने भाड़ा बढ़ाने की मांग की। इस दौरान पम्मी सैफी, मनोज मठपाल, अरशद अयूब, इंदर सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, विजय बिष्ट, हेम दुर्गापाल, संजय बोहरा, हरीश पांडे, मो. उमर, पंकज दानू आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार