बिजनौर : फंदा लगाकर युवक ने दी जान, जेब से सुसाइड नोट मिला
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। सदिंग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से नीचे उतार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ में कपिल (28) पुत्र अमर सिंह …
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। सदिंग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से नीचे उतार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ में कपिल (28) पुत्र अमर सिंह निवासी शेरगढ़ शुक्रवार की दोपहर से अपने घर से लापता था।
शनिवार की सुबह गांव के लोग जगंल घूमने गये तो उन्होंने कपिल का शव पिलखन के पेड़ पर लटका हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी तथा परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अभी मृतक की शादी नहीं हुई थी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। गांव व क्षेत्र में घटना को लेकर अनेक प्रकार की चर्चा चल रही हैं।
