मिर्जापुर: कांग्रेस पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
मिर्जापुर। 18 दिसंबर को सदर तहसील के पास कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि मिर्जापुर सदर तहसील पर 200 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने हैं। जिसमें महिलाओं भी कॉफी संख्या में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता लिया है। इस सदस्यता …
मिर्जापुर। 18 दिसंबर को सदर तहसील के पास कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि मिर्जापुर सदर तहसील पर 200 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने हैं। जिसमें महिलाओं भी कॉफी संख्या में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता लिया है। इस सदस्यता अभियान में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।
खान ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का श्रीमती प्रियंका गांधी जी का प्रतिज्ञा है छात्रों को स्मार्टफोन एवं स्कूटी किसानों का पूरा कर्ज माफ गेहूं का रेट ₹25 00एवं गन्ना का ₹400 किसानों के लिए बिजली का बिल हाफ कोरो ना काल में बकाया साफ होगा 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती कंचन पांडे ने कहा कि 396 नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी चौराहों पर स्टॉल लगाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है एवं सभी वार्डों में डोर टू डोर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस नेता अमिताभ पांडे ने कहा कि यह सदस्यता अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पांडे ने कहा कि हम समस्त कांग्रेस जनों मिलकर सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनार्दन पाठक, विधि सिंह, अंकित अग्रहरि, आकाश सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राजेंद्र निषाद, दीपक श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, श्रीकांत मिश्रा, सुनीता गुप्ता, प्रेम शंकर पांडे, दीनानाथ मिश्रा, अमरचंद कसेरा, मुन्ना लाल मोदनवाल, महेंद्र पांडे, रामसहाय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बवाल होने की आशंका में पोस्टमार्टम हाउस बना छावनी, आरोपी गिरफ्तार
